सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Emphasis on mutual harmony in Holi Milan ceremony

Lakhimpur Kheri News: होली मिलन समारोह में आपसी सौहार्द पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on mutual harmony in Holi Milan ceremony
गोला के होली मिलन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। होली मिलन समारोहों में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। गोला में अलीगंज मार्ग स्थित जयशंकर बरातघर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि होली मेल-मिलाप का पर्व है। सभी लोग गले मिलकर वर्ष भर के गिले-शिकवे भूल जाएं और एकजुट होकर समाज व संगठन को मजबूत करें। इस मौके पर आयोजक विधायक अमन गिरि, धर्मेंद्र गिरि मोंटी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। समारोह में नगर की कई प्रतिभाओं और संगठनों के प्रमुखों को भी सम्मानित किया गया।
Trending Videos

कंजा देवस्थान पर सर्व वैश्य समाज के कार्यक्रम में मीनाक्षी अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, गोपाल गुप्ता, विजय माहेश्वरी ने उनका स्वागत किया। डॉ. कौशल वर्मा ने अपने अस्पताल में अनुज सिंह और प्रभात वाजपेई के साथ चांदी का मुकुट पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में संदीप मेहरोत्रा कन्हैया, विनोद वर्मा, आशू मिश्रा, मंजूलता श्रीवास्तव, विनोद स्वर्णकार, विमल वर्मा, सचिन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन में रकेहटी मार्ग स्थित मैदान में आयोजित समारोह में विधायक पटेल शशांक वर्मा ने कार्यकर्ताओं को एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सुनील कुमार सिंह, विनोद लोधी, सुच्चा सिंह, बद्री प्रसाद मौर्य समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed