बरेली: प्रेमी को फंसाने के लिए खुद को भेजे धमकी भरे मैसेज, इंस्टाग्राम से खुली पोल, युवती पर रिपोर्ट दर्ज
बरेली के सीबीगंज में एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी को फंसाने की कोशिश की। उसने प्रेमी की इंस्टाग्राम पहचान से खुद को धमकी भरे संदेश भेजे। फिर उस पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। अब युवक ने उस पर साजिश रचने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक युवती पर अपने पूर्व प्रेमी को फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगा है। युवती ने कथित तौर पर अपने पूर्व प्रेमी की इंस्टाग्राम आईडी से खुद को धमकी भरे संदेश भेजे और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने अब युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीबीगंज की लेबर कॉलोनी निवासी अमन घिल्डियाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायत दी। अमन ने बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि उसकी इंस्टाग्राम आईडी से युवती और उसकी बहन को धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं। अमन ने अपनी आईडी जांच की तो पाया कि उससे जुड़ा ईमेल बदल दिया गया था। अकाउंट रिकवर करने का वन टाइम पासवर्ड भी उसी बदले हुए ईमेल पर जा रहा था।
यह भी पढ़ें- यूपी: बरेली से दिल्ली और नवी मुंबई का हवाई सफर हुआ सस्ता, किराये में सात हजार रुपये तक की गिरावट
इंस्टाग्राम गतिविधि खंगालने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि उसकी आईडी को पहले ही लॉगिन किया गया था। जांच में सामने आया कि अमन की इंस्टाग्राम से जुड़े जीमेल अकाउंट और युवती के नाम का एक अन्य जीमेल अकाउंट आपस में जुड़े हैं। अमन ने बताया कि वह और युवती पहले आपसी सहमति से संबंध में थे। इस दौरान युवती के पास उसके इंस्टाग्राम आईडी का एक्सेस था।
साजिश का आरोप
अमन का आरोप है कि युवती ने उसे फंसाने के लिए खुद ही उसकी आईडी से संदेश भेजकर स्क्रीन की तस्वीरें तैयार की हैं। उसने भविष्य में भी ऐसी साजिश की आशंका जताई है। अमन ने कहा कि सामने आई तस्वीरें या तो एडिटेड हैं या एआई से बनाई गई हैं। चूंकि उसकी इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ा जीमेल अब युवती का है, इसलिए अमन अपनी आईडी की जानकारी बदलने में असमर्थ है।
जांच की मांग
अमन घिल्डियाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से जांच की गुहार लगाई है। उसने साइबर सेल के माध्यम से आईपी पता, आईएमईआई संख्या और पोर्ट संख्या की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। अमन का कहना है कि यह जांच उसे इस साजिश से बचा सकती है। बता दें कि बीते 14 मई को युवती के पिता ने अमन पर छेड़खानी का आरोप भी लगाया था। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी