सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gold loan employee of private bank accused of fraud worth crores

Lakhimpur Kheri News: प्राइवेट बैंक के गोल्ड लोन कर्मी पर करोड़ों की ठगी का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 10 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gold loan employee of private bank accused of fraud worth crores
विज्ञापन
पलियाकलां। एक प्राइवेट बैंक के गोल्ड लोन अधिकारी पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप सामने आया है। आरोपी कर्मचारी फिलहाल भागा हुआ है और मामला कोतवाली पहुंच चुका है।
Trending Videos

मझगईं थाना क्षेत्र निवासी आरोपी ने खुद को बैंक का अधिकृत अधिकारी बताकर लोगों को भरोसे में लिया। उसने कहा कि बैंक की नीलामी में बाजार दर से सस्ता सोना दिलवा सकता है। इस झांसे में आकर दर्जनों व्यापारियों और लोगों ने अपनी जमा पूंजी उसे दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित राज गुप्ता ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोपी ने 1.12 करोड़ रुपये के चेक दिए, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। इसके बाद अन्य लोगों ने भी रकम के बारे में पूछताछ की तो ठगी का पूरा मामला सामने आया।
बताया गया कि बैंक ने आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि अधिकतर लेनदेन बैंक के बाहर हुए, इसलिए उनकी सीधी जिम्मेदारी नहीं बनती।
थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed