सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Long queues at gas agencies, distribution to be done under the supervision of accountants from today

Lakhimpur Kheri News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, 19 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Long queues at gas agencies, distribution to be done under the supervision of accountants from today
गांधी विद्यालय में परीक्षा की तैयारी में चिपकाई जा रही डेस्क स्लिप। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में शनिवार से शुरू हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दो दिनों तक जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें चार पालियों में करीब 19 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में करीब 4800 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
Trending Videos

जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए सभी 16 केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए करीब 400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें दरोगा, सिपाही और महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, एएसपी पूर्वी पवन गौतम और एएसपी पश्चिमी अमित राय समेत अन्य अधिकारी भी भ्रमणशील रहकर केंद्रों की निगरानी करेंगे।
---इन 16 केंद्रों पर होगी परीक्षा---
अबुल कलाम इंटर कॉलेज

आदर्श जनता इंटर कॉलेज देवकली

भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज

भगवानदीन आर्यकन्या डिग्री कॉलेज

धर्मसभा इंटर कॉलेज

गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज

राजकीय इंटर कॉलेज

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज

राजकीय पॉलिटेक्निक सलेमपुर कोन

गुरुनानक इंटर कॉलेज

इस्लामिया इंटर कॉलेज

जिला पंचायत कालाआम

कृषक समाज इंटर कॉलेज फत्तेपुर

पृथ्वीराज केसरी इंटर कॉलेज

स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज

युवराज दत्त महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed