{"_id":"6ad725dbf1d19f814d018e14","slug":"mutilated-body-of-a-missing-child-was-found-in-the-bushes-behind-the-house-in-lakhimpur-kheri-2026-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: घर के पास से लापता हुए बच्चे का शव झाड़ियों में मिला, जंगली जानवर के हमले की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: घर के पास से लापता हुए बच्चे का शव झाड़ियों में मिला, जंगली जानवर के हमले की आशंका
Tue, 20 Oct 2026 01:58 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:58 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के फरधान क्षेत्र में सोमवार शाम घर के पास खेल रहा पांच साल का बालक अचानक लापता हो गया। मंगलवार सुबह उसका क्षत-विक्षत शव झाड़ियों से बरामद हुआ। ग्रामीणों ने किसी हिंसक पशु के हमले की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी के फरधान क्षेत्र में सोमवार शाम घर के पास से अचानक लापता हुए पांच वर्षीय बालक का क्षत-विक्षत शव घर के पीछे झाड़ियां में पड़ा मिला। परिजनों और पुलिस को किसी हिंसक पशु के हमले को आशंका है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
फरधान थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर निवासी संदीप सोनी के लापता पांच वर्षीय पुत्र रतन सोनी का शव मंगलवार की सुबह झाड़ियों से बरामद हुआ। उसके दोनों पैर घुटने के नीचे से अलग मिले। साथ ही शरीर और चेहरा पर क्षत-विक्षत था। परिजनों के अनुसार सोमवार देर शाम को घर के पास बच्चों के साथ खेलते समय रतन अचानक लापता हुआ था। तभी से परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगली जानवर के हमले की आशंका
शव मिलने की सूचना पर सीओ सिटी महक शर्मा, नायब तहसीलदार आलोक कुमार मिश्रा और एसओ निराला तिवारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी हिंसक जंगली वन्यजीव के हमले की आशंका जताई जा रही है।
शव मिलने की सूचना पर सीओ सिटी महक शर्मा, नायब तहसीलदार आलोक कुमार मिश्रा और एसओ निराला तिवारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी हिंसक जंगली वन्यजीव के हमले की आशंका जताई जा रही है।
सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने मौके पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी हिंसक पशु के होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत्यु के कारण का पता चलने पर ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन