{"_id":"69b6f5df584ab93df6066a56","slug":"old-coins-found-during-excavation-of-toilet-tank-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-170461-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शौचालय टैंक की खुदाई में मिले पुराने सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शौचालय टैंक की खुदाई में मिले पुराने सिक्के
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। क्षेत्र के गांव शिवपुरी में एक घर के बाहर शौचालय के टैंक की खोदाई के दौरान मिट्टी के बर्तन में पुराने सिक्के मिलने से गांव में हलचल मच गई। सिक्कों के बंटवारे को लेकर मजदूर और मकान मालिक के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
गांव निवासी कांति देवी पत्नी स्व. होतीलाल अपने घर के बाहर शौचालय का टैंक खोदवा रही थीं। खोदाई का काम मजदूर मुनीश कुमार कर रहा था। इसी दौरान जमीन के अंदर से मिट्टी का एक बर्तन निकला, जिसमें धातु के कई सिक्के मिले।
सिक्के मिलने के बाद उन्हें लेकर मजदूर और घरवालों के बीच कहासुनी हो गई। मजदूर का आरोप है कि मकान मालिक ने सिक्के अपने कब्जे में ले लिए। विवाद की सूचना मिलने पर अलीगंज चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार कांति देवी ने सिक्कों को अपने पास रखकर अपने भाई को दे दिया है। पुलिस अब उन सिक्कों को वापस मंगवाने की प्रक्रिया कर रही है। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है और जांच जारी है।
ग्राम प्रधान पति भोगनाथ सेन ने बताया कि शौचालय का टैंक खोदते समय मजदूर को मिट्टी के बर्तन में पुराने सिक्के मिले थे। इसके बाद विवाद की स्थिति बन गई, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
Trending Videos