सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One person killed, several injured in accidents

Lakhimpur Kheri News: हादसों में एक की मौत, कई लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 15 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
One person killed, several injured in accidents
विज्ञापन
भीरा/गोला गोकर्णनाथ। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। एक अन्य घटना में ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए।
Trending Videos

भीरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मनमीत नगर कॉलेज के पास गन्ने से भरे ट्रक ने आगे चल रही कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार से शाहजहांपुर के बंडा निवासी रवि गिरि अपने बहनोई सूरज और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोनपीपर गांव जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर गोला गोकर्णनाथ में सिकंदराबाद मार्ग पर सड़क हादसे में गजिया बड़ी (थाना हैदराबाद) निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र दाताराम की मौत हो गई। शनिवार देर रात पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल युवक को देखकर उसे गोला सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य हादसों में बरगदिया निवासी गंगाराम (60), मोतीपुर निवासी ओमप्रकाश (23) और कुम्हारन टोला निवासी राजेश (30) घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
---
दो बाइकों की टक्कर में दंपती समेत तीन घायल

महेवागंज। पलिया मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सेहरूवा निवासी गया प्रसाद अपनी पत्नी चांदनी के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आई बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में परमेश्वरदीन कश्यप भी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जिनमें परमेश्वरदीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद
---
अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दो लोग घायल

बरवर। नेशनल हाईवे पर माधुरी पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान ओमकार (पंचपुर) और शंभू (मूड़ा हूसा) के रूप में हुई है। शंभू का पैर टूट गया है। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed