{"_id":"69b6f6277e0d72e13a0f95d5","slug":"patients-increased-but-chc-is-struggling-with-shortage-of-specialist-doctors-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-170305-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मरीज बढ़े, पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मरीज बढ़े, पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा सीएचसी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। बदलते मौसम के साथ पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन बढ़ती ओपीडी के बीच यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी साफ दिखाई दे रही है। सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन और आर्थोपेडिक डॉक्टर के पद लंबे समय से खाली हैं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले कुछ दिनों से मौसम के मिजाज में आए बदलाव के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ा है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते बड़ी संख्या में लोग वायरल बुखार, जुकाम, खांसी और सिरदर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित हो रहे हैं। इसका असर अस्पताल की ओपीडी पर साफ दिखाई दे रहा है, जहां सुबह से ही पंजीकरण काउंटर और डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं।
सीएचसी में इन दिनों रोजाना करीब 400 से 450 मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं, जबकि सामान्य दिनों में मरीजों की संख्या लगभग 300 से 350 के बीच रहती थी। डॉक्टरों के अनुसार आने वाले मरीजों में वायरल बुखार के मामले सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा जुकाम-खांसी, पेटदर्द, उल्टी-दस्त और गले में संक्रमण की शिकायत लेकर भी मरीज पहुंच रहे हैं।
एमडी फिजिशियन डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि मौसम में अचानक आए बदलाव और दिन-रात के तापमान में अंतर के कारण वायरल संक्रमण के मामले बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि यह बीमारी किसी एक आयु वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सभी में इसके लक्षण देखे जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -डॉक्टरों की ये है स्थिति-- --
सीएचसी में फिलहाल एमडी डॉ. अजीत सिंह, एमबीबीएस डॉ. सुभाष राणा, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र और अधीक्षक डॉ. भरत कुमार मरीजों का इलाज कर रहे हैं। महिला रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. नीतू वर्मा, डॉ. अर्चना और डॉ. सुष्मिता तैनात हैं। हालांकि अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन और आर्थोपेडिक डॉक्टर की तैनाती नहीं है, जिससे कई मामलों में मरीजों को अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
-- -
अस्पताल में वायरल और मौसम जनित बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल परिसर में एक जन औषधि केंद्र भी संचालित है, जिससे मरीजों को दवाएं आसानी से मिल रही हैं। -डॉ. भरत कुमार, सीएचसी अधीक्षक
Trending Videos