सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pranshu and Prashant got bicycles, Nandani and Antara got trolley bags.

Lakhimpur Kheri News: प्रांशू व प्रशांत को साइकिल, नंदनी व अंतरा को मिला ट्रॉली बैग

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 15 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pranshu and Prashant got bicycles, Nandani and Antara got trolley bags.
प्रजापति समाज की मेधावी छात्रा को सम्मानित करते हुए शहर विधायक योगेश वर्मा। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जागरूक प्रजापति महासभा की ओर से रविवार को शहर के विलोबी हॉल में होली मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रजापति समाज के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 75 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
Trending Videos

इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रांशू कुमार को साइकिल, द्वितीय स्थान पर रहीं नंदनी प्रजापति को ट्रॉली बैग और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली पायल देवी को बड़ी दीवार घड़ी प्रदान की गई। हाईस्कूल में प्रथम रहे प्रशांत कुमार को साइकिल, द्वितीय स्थान पर रहीं अंतरा देवी को ट्रॉली बैग और तृतीय स्थान पर अदिति देवी को दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाईस्कूल के 42 और इंटरमीडिएट के 27 अन्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्तिपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जागरूक प्रजापति महासभा उत्तर प्रदेश के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष प्रजापति, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान इस वर्ष सरकारी सेवा में चयनित युवाओं और उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला संरक्षक रमेश प्रजापति, जिलाध्यक्ष पपिल प्रजापति, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष मंजेश प्रजापति, रामनाथ, सुरेश, देवेंद्र प्रजापति, अंचल प्रजापति, अजय, शोभित, मुन्नू लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed