{"_id":"69b59d6d0fa7771a21023f35","slug":"restoration-work-of-temples-of-shiva-temple-complex-started-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-170426-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर परिसर के मंदिरों का पुनर्स्थापना कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर परिसर के मंदिरों का पुनर्स्थापना कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शिव मंदिर कॉरिडोर के परिक्रमा पथ में पौराणिक मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों के पुनर्स्थापना कार्य की शुरुआत हो गई है। इस दौरान खंडित मूर्तियों का विधि-विधान से विसर्जन कराया गया।
नगर के पौराणिक शिव मंदिर और प्राचीन बूढ़े बाबा मंदिर के अलावा परिसर में स्थित अन्य 11 मंदिरों को अब शिव मंदिर के पीछे परिक्रमा पथ में पुनर्स्थापित किया जाएगा। पुराने मंदिर हटाने के दौरान कुछ मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिनका विसर्जन फर्रुखाबाद के गंगा घाट पर कराया गया।
मंदिर के पुजारी दिनेश मिश्र और रामदेव मिश्रा शास्त्री ने विसर्जन से पूर्व मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि सहित श्रद्धालुओं से पूजन कराया। कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि मंदिरों में नई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। संवाद
Trending Videos