{"_id":"69b6f465560ddab3dd059bb6","slug":"sp-leaders-gathered-for-pda-panchayat-and-holi-milan-celebrations-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-170483-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पीडीए पंचायत व होली मिलन समारोह में जुटे सपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पीडीए पंचायत व होली मिलन समारोह में जुटे सपा नेता
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। कस्बे के महात्मा बुद्ध डिग्री कॉलेज में रविवार को कांशीराम जयंती, पीडीए दिवस और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दाैरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
सपा नेता व पूर्व प्रत्याशी आरएस कुशवाहा ने कांशीराम के जीवन और उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि कांशीराम ने पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को संगठित करने का काम किया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा लोधी, सांसद नीरज कुशवाहा (आंवला), सांसद उत्कर्ष वर्मा (खीरी), महेंद्र चौहान, सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, राजीव गुप्ता, अनुराग पटेल, विनय तिवारी, वरुण चौधरी, संजीव मिश्रा मुन्ना, सुरेंद्र यादव ‘भंडारी’ सहित बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos