फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Stones pelted at Kanwariyas going for Jalabhishek, one injured

Lakhimpur Kheri News: जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों पर पथराव, एक घायल

Mon, 10 Aug 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 10 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Stones pelted at Kanwariyas going for Jalabhishek, one injured
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों के जत्थे पर जुलाहनपुरवा के पास पत्थर फेंके जाने से अफरा-तफरी मच गई। राजापुर निवासी कांवड़िया विकास के सिर में चोट लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

गांव रुखिया से करीब 40-50 कांवड़िये नहर के पास स्थित माता मंदिर से जल भरकर लिलौटी नाथ मंदिर जा रहे थे। आरोप है कि जुलाहनपुरवा के पास किसी ने जत्थे पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस ने आठ-नौ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, बाद में सभी को छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक घटना एक मानसिक अस्वस्थ नाबालिग लड़के ने की। वह पहले भी आसपास के घरों में पथराव कर चुका है।
विज्ञापन

-----
सिर में पत्थर लगने पर पुलिस ने कराया उपचार
देर रात सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक के सिर में चोट दिखाई दी। पुलिस के मुताबिक वह पथराव में घायल कांवड़िया था। डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराया और उसे जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घटना एक मानसिक अस्वस्थ नाबालिग लड़के ने की। वह आसपास के घरों पर भी इस तरह की घटना कर चुका है। मौके पर स्थिति सामान्य है।
-पवन गौतम, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed