लखीमपुर खीरी: घाघरा नदी में नहाने गईं तीन लड़कियां बहीं, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दो की तलाश जारी
लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह घाघरा नदी में नहाते समय तीन लड़कियां बह गईं। स्थानीय लोगों ने 10 वर्षीय बालिका को बचा लिया। किशोरी समेत दो लापता लापता हैं। पुलिस और स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव हटवा मजरा फिरोजाबाद में सोमवार सुबह घाघरा नदी में नहाने गईं तीन लड़कियां गहरे पानी में बह गईं। स्थानीय लोगों ने एक लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो किशोरियों की तलाश जारी है। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचित किया है। दोपहर तक दोनों किशोरियों का पता नहीं चल सका था।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी प्यारे की पुत्री शैलेद्री (10 वर्ष), सुनीता (15 वर्ष) व रामप्रसाद की पुत्री गोल्डी (11 वर्ष) सोमवार सुबह करीब 10 बजे घाघरा नदी के किनारे स्थित अपने खेत पर गई थीं। खेत देखने के बाद तीनों नदी में नहाने लगीं। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूबने लगीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रयास कर शैलेद्री को नदी से बाहर निकाल लिया।
स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे
गोल्डी और सुनीता का अभी तक पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों की मदद से नदी में दोनों की तलाश की जा रही है। सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों लड़कियों की तलाश के लिए पुलिस टीम मौके पर है। एसडीआरएफ को सूचना दी गई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है। एसडीआरएफ टीम के पहुंचने पर अभियान को और तेज किया जाएगा।