सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Troubled by land dispute, farmer talks about leaving the village

Lakhimpur Kheri News: भूमि विवाद से परेशान किसान ने गांव छोड़ने की कही बात

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 15 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Troubled by land dispute, farmer talks about leaving the village
घर के बाहर खड़ा पीड़ित परिवार-स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
धौरहरा। खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम समैसा निवासी राम प्रकाश विश्वकर्मा ने भूमि विवाद से परेशान होकर घर बेचकर गांव छोड़ने की बात कही है। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई से निराशा जताई है।
Trending Videos

राम प्रकाश का आरोप है कि उनकी जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि एसडीएम धौरहरा ने उनकी ही जमीन पर फर्जी तरीके से स्टे आदेश दे दिया, जिससे उन्हें लगातार मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने कहा कि विवाद और प्रशासनिक कार्रवाई से परेशान होकर उन्होंने अब घर बेचकर गांव छोड़ने का निर्णय लिया है। साथ ही उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
एसडीएम शशिकांत मणि ने बताया कि राम प्रकाश शनिवार को डीएम से शिकायत करने गया था। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed