{"_id":"69b452f0f9c88e4a530817e6","slug":"two-youths-arrested-with-smuggled-hardware-items-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-170354-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तस्करी के हार्डवेयर सामान के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तस्करी के हार्डवेयर सामान के साथ दो युवक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिला पुलिस ने खड़क बहादुर चौधरी और राम नारायण चौधरी नामक दो युवकों को भारतीय सीमा से अवैध मार्ग के जरिये तस्करी कर लाए जा रहे लाखों रुपये के हार्डवेयर सामान के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को जब्त सामान और बाइक सहित आगे की कार्रवाई के लिए भंसार कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया है।
डीएसपी योगेंद्र तिमिलसिना ने बताया कि जिला पुलिस और कनरी पुलिस चौकी की संयुक्त गश्ती टीम ने धनगढ़ी उपमहानगर पालिका वार्ड नंबर 15 स्थित कनरी गांव क्षेत्र में संदेह के आधार पर एक बाइक को रोका। तलाशी के दौरान बाइक पर रखे बोरों से भारी मात्रा में हार्डवेयर का सामान बरामद हुआ, जिसका कोई सीमा शुल्क नहीं चुकाया गया था।
पुलिस ने बाइक चालक खड़क बहादुर चौधरी निवासी कैलारी गांव पालिका वार्ड-5 कैलाली और पीछे बैठे राम नारायण चौधरी निवासी भजनी नगर पालिका वार्ड-9 कैलाली को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों को जब्त सामान सहित धनगढ़ी भंसार कार्यालय भेज दिया गया। संवाद
Trending Videos