{"_id":"6ac343c50e1c801c030425c0","slug":"young-man-swept-away-in-river-along-with-his-bicycle-in-lakhimpur-kheri-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: साइकिल समेत नदी में बहा युवक, मजदूरी करने जा रहा था; पीएसी के गोताखोर तलाश में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: साइकिल समेत नदी में बहा युवक, मजदूरी करने जा रहा था; पीएसी के गोताखोर तलाश में जुटे
Mon, 05 Oct 2026 12:00 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:00 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के कोतवाली सदर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक उल्ल नदी में बह गया। वह साइकिल से मजदूरी करने जा रहा था। रपटा पुल पर घटना हुई। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
नाव पर पीएसी के गोताखोर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी के कोतवाली सदर क्षेत्र में सोमवार सुबह मजदूरी करने जा रहा एक युवक उल्ल नदी में डूब गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीएसी की फ्लड टीम के साथ नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। दोपहर तक युवक का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक लखपेड़ागंज निवासी जाबिर अली (32) सोमवार सुबह करीब आठ बजे साइकिल से मजदूरी करने लखीमपुर जा रहे थे। बताया गया कि जुलाहन पुरवा के पास रपटा पुल से गुजरते समय उनकी साइकिल अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई और तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। रामापुर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद 2वीं बटालियन पीएसी सीतापुर की फ्लड टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और पीएसी के जवान नदी में युवक की तलाश में जुटे हैं। सूचना पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन