फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dengue wreaks havoc in cities and villages; health department remains oblivious.

Lalitpur News: शहर-गांव में डेंगू का कहर, स्वास्थ्य विभाग बेखबर

Sun, 25 Oct 2026 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Dengue wreaks havoc in cities and villages; health department remains oblivious.
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती डेंगू के मरीज- संवाद
ललितपुर। जनपद में वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के तमाम दावों के बावजूद डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ अब शहर में भी मरीज मिल रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, दस दिन में आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें सात मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में सात डेंगू मरीज भर्ती हैं। इनमें चार मरीज शहर के पिसनारी, तालाबपुरा और नदीपुरा मोहल्लों से हैं। इन सभी में 22 व 23 अक्तूबर को डेंगू की पुष्टि हुई थी। वहीं महरौनी के ग्राम भैरा, करगन और गौना नाराहट से भी मरीज भर्ती हैं। चार दिन पहले सात मरीजों में पुष्टि होने के बाद भी अब तक कोई निरोधात्मक कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे बीमारी पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग बीमारियों की रोकथाम को लेकर उदासीन बना हुआ है। विभाग के दस्तावेज में अब तक महज 12 डेंगू मरीज दर्ज हैं, जबकि मेडिकल कॉलेज में भर्ती सात मरीजों का विवरण उनके पास नहीं है। इस कारण समय पर निरोधात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में अब तक 12 मरीज मिले हैं। सात मरीज मेडिकल काॅलेज में भर्ती होने की जानकारी हुई है। इस पर समय से रिपोर्ट करने के लिए पत्राचार किया जाएगा।- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed