फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five women observed the Karva Chauth fast in the district jail.

Lalitpur News: जिला कारागार में पांच महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

Fri, 30 Oct 2026 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Five women observed the Karva Chauth fast in the district jail.
ललितपुर। जिला कारागार में अलग-अलग मामलों में निरुद्ध चल रही पांच महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। जेल प्रशासन ने महिला बंदियों को करवा चौथ के लिए पूजन सामग्री उपलब्ध कराई। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रही महिला बंदी ने इटावा जेल में सजा काट रहे पति से फोन पर वीडियो कॉल करके अपना व्रत तोड़ा। यह दंपती हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे है।
विज्ञापन


करवा चौथ का पर्व जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। जिला कारागार में भी करवा चौथ का पर्व मनाया गया। यहां अलग-अलग मामलों में निरुद्ध चल रही पांच महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा। इसमें हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रही जलेब राजा, एनडीपीएस में सजा काट रही चंदा, एक मामले में निरुद्ध चल रही पुष्पा, दहेज एक्ट में निरुद्ध चल रही चांदनी और एनडीपीएस में निरुद्ध चल रही रीना करवा चौथ का व्रत रखने में शामिल रही। करवा चौथ का व्रत महिला बंदियों के रखने पर जेल प्रशासन ने उनको पूजन सामग्री सहित शृंगार सामग्री और मिठाई सहित अन्य सामान बाजार से मंगवाकर उपलब्ध कराया। महिला बंदी दिनभर बिना पानी पिए व्रत करती रही। रात के समय पांचों महिला बंदियों ने पूजा अर्चना करने के बाद अपना व्रत तोड़ा। व्रत रखने वाली दो महिला बंदियों के पति तो जेल में ही थे तो उनको देखकर उन्होंने अपना व्रत तोड़ा। जबकि जेलब राजा ने जेल प्रशासन की मदद से इटावा जेल में सजा काट रहे अपने पति पंचम सिंह से मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल करके व्रत को तोड़ा। प्रभारी जेल अधीक्षक प्रशांत उपाध्याय ने बताया कि जलेब राजा को इटावा जेल में बंद चल रहे अपने पति से वीडियो कॉल के जरिये बात कराने के लिए जनपद न्यायाधीश ने मदद की। उन्होंने इटावा के सीजेएम से बात की। जिसके बाद इटावा जेल प्रशासन ने पंचम सिंह से वीडियो कॉल पर जलेब राजा की बात कराई और इसके बाद जलेब ने अपना व्रत तोड़ा। इसके साथ दो अन्य महिला बंदियों ने पूजा अर्चना करने के बाद अपना व्रत तोड़ा। इस दौरान महिला बंदियों द्वारा की गई पूजा अर्चना कराने में जिला कारागार की महिला पुलिसकर्मियों सहित अन्य स्टाफ ने मदद की। करवा चौथ का व्रत रखने के बाद महिला बंदी काफी खुश दिखाई दी।
विज्ञापन

--------------
जेल में बंद चल रही पांच महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा। जिसके लिए पूजन सामग्री सहित अन्य सामान उनको उपलब्ध कराया गया। जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रही एक महिला बंदी की बात इटावा जेल में बंद उसके पति से मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल के जरिए कराई गई। जिसके बाद उक्त महिला बंदी ने अपना व्रत तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत उपाध्याय, प्रभारी जेल अधीक्षक, जिला कारागार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed