फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four named in getting bail using fake property papers

Lalitpur News: फर्जी संपत्ति कागजों से जमानत कराने में चार नामजद

Mon, 21 Sep 2026 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Four named in getting bail using fake property papers
ललितपुर। फर्जी संपत्ति दस्तावेज और कूटरचित जमानत प्रपत्रों का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को कोतवाली पुलिस ने चार लोगों सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जनपद पुलिस ने कुछ दिन पहले आपराधिक मामलों में आरोपियों की जमानत देने वाले जमानतदारों के सत्यापन का अभियान चलाया था। इस अभियान में पुलिस जमानत के दौरान लगाए गए संपत्ति संबंधी दस्तावेज की गहनता से जांच कर रही है। राजस्व विभाग के कर्मचारी दस्तावेज के वास्तविक स्वामी और उनकी वैधता की जांच में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान नेहरू नगर निवासी राजेश, कन्हैयालाल, जगदीश और रमेश जैसे पेशेवर जमानतदारों के नाम सामने आए। इसमें आर्थिक लाभ लेकर कई आपराधिक मामलों में अभियुक्तों की जमानत कराई। उन्होंने चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी जैसे मुकदमों में फर्जी जमानतें दीं। पशु क्रूरता अधिनियम, सड़क दुर्घटना और जानलेवा हमला करने के मामलों में भी फर्जी जमानतें कराई गईं। कोतवाली सदर अंतर्गत चौकी नेहरू नगर प्रभारी अंकित कौशिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। अब तक कोतवाली सदर में तीन रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं। इसके अलावा, जाखलौन थाने में भी एक रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जमानतदारों के सत्यापन अभियान के तहत यह एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें चार नामजद आरोपी और कुछ अन्य लोग शामिल हैं। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के आदेश पर यह सत्यापन कार्य जिले के सभी थाना-कोतवाली में शुरू किया गया था।
अजय कुमार, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed