{"_id":"6ae3ab3fb036b69c100325f4","slug":"jai-ambe-group-and-bharat-cricket-club-won-their-matches-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-165954-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जय अंबे ग्रुप और भारत क्रिकेट क्लब ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जय अंबे ग्रुप और भारत क्रिकेट क्लब ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
ललितपुर। निजी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित केएनएस अंडर-14 क्रिकेट ट्रॉफी में खेले गए दो मुकाबलों में जय अंबे ग्रुप और भारत क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की। पहले मैच में जय अंबे ग्रुप ने विरोरा सुपर राइजिंग को 23 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में भारत क्रिकेट क्लब ने देव स्पोर्ट्स को 59 रन से शिकस्त दी। पहले मुकाबले में जय अंबे ग्रुप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। 123 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विरोरा सुपर राइजिंग की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 99 रन ही बना सकी।
-- -- -- -
भारत क्रिकेट क्लब ने 59 रन से जीता दूसरा मैच
दूसरे मुकाबले में भारत क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देव स्पोर्ट्स की टीम लगातार गिरते विकेटों के कारण दबाव में आ गई और 105 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच में अंपायर की भूमिका आयुष नामदेव और शिवम सिंह ने निभाई। स्कोरर वीरू रैकवार और कमेंटेटर वेद तिवारी रहे। इस मौके पर पवन परमार सिंह, पुष्पेंद्र राजा वरदाई, रामप्रताप सिंह, आदित्य ठाकुर, मुनि और अभिनव तोमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।