Lalitpur: भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
जनपद में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग ने पांच सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद में भारी बारिश के चलते आज कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी ललितपुर द्वारा दी गई है।
झांसी और ललितपुर में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मंगलवार को ही मौसम को लेकर चेतावनी जारी की थी। विभाग ने बताया था कि मानसून पश्चिमांचल से बुंदेलखंड में बांदा के रास्ते प्रवेश करेगा। दोपहर तक इसके झांसी और ललितपुर में पहुंचने की संभावना थी। चेतावनी के अनुसार, सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम पांच बजे के आसपास जमकर बारिश हुई। करीब एक घंटे की इस बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई। मौसम विशेषज्ञ आदित्य सिंह ने बताया कि मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर तक भारी बारिश के आसार बन गए हैं। यह येलो अलर्ट झांसी और ललितपुर के लिए जारी किया गया है। वहीं, ललितपुर में अति वर्षा के आसार को देखते हुए आज ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।