सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After the accident, the well was alerted and a lid was installed.

Maharajganj News: दुर्घटना के बाद हुए सतर्क, कुएं पर लगवाया ढक्कन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
After the accident, the well was alerted and a lid was installed.
लक्ष्मीपुर खुर्द में जिम्मेदारों ने कुएं पर लगवाया ढक्कन।
विज्ञापन
ठूठीबारी में पड़ोस में खेलने गए बच्चे को कुत्तों ने दौड़ा लिया था, भागते समय कुएं में गिरकर हो गई थी बच्चे की मौत
Trending Videos

ठूठीबारी। कहते हैं कि दुर्घटना से देर भली लेकिन कई बार समाज और प्रशासन की नींद तभी खुलती है जब कोई दुर्घटना हो जाती है। एक ऐसी ही ठूठीबारी के लक्ष्मीपुर में हुई हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक खुले कुएं में गिरने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद रविवार को प्रशासन ने कुएं पर ढक्कन लगवा दिया।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द के पूरब टोला निवासी वारिस का पांच साल का बेटा हसन शनिवार की शाम करीब सवा छह बजे पड़ोस में खेलने गया था। तभी हसन को कुत्तों ने दौड़ा लिया। कुत्तों से बचने के लिए वह भागते समय भीम सहानी के घर के सामने कुएं में जा गिरा। वारिस के बड़े भाई अरसद अपने भतीजे हसन को लेकर जिला अस्पताल रवाना हुए लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद पहुंचा मासूम का शव
मौत के बाद पुलिस ने हसन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की दोपहर बाद पुलिस पीएम के बाद बालक के शव को परिजनों को सौंप दिया। जहां हसन के शव को परिजनों ने लक्ष्मीपुर से गडौरा जाने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित भौरहियां नदी पर बने पुल के उत्तर पश्चिम कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया।
चोरी हो गया था ढक्कन
लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में भभती गुप्ता, गोविंद भुज, अधारे के भगत, भीम साहनी के घर के सामने चार कुएं हैं। चारों के ऊपर जालीदार ढक्कन लगवाया गया है। भीम साहनी के घर के सामने वाले कुएं के ऊपर लगे जालीदार ढक्कन कुडा निकालने के लिए अलग से ढक्कन लगा था। बताया जा रहा है कि किसी ने ढक्कन चुरा लिया था। तभी से ढक्कन का हिस्सा खाली पड़ा था। उसी रास्ते हसन कुएं में गिर गया और हादसा हो गया
लक्ष्मीपुर खुर्द में लावारिस कुत्तों की भरमार
ठूठीबारी। लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में लावारिस कुत्ते घूमते रहते हैं। ग्रामीण अनिल कुमार यादव, राजेश प्रजापति, हरी प्रजापति, गंगा प्रजापति, भीम साहनी विश्राम साहनी, सवरु यादव, सबलू,देवेंद्र आदि ग्रामीणों ने बताया की आबादी के बीच बाजार लगवाया जाता है। रोजाना मुर्गा, मछली, बकरी का मीट बनाया जाता है जिससे गांव में लावारिस कुत्तों की भरमार हो गई है। ग्रामीणों ने बताया की लक्ष्मीपुर खुर्द बाजार में आबादी से दूर मीट मांस मछली का दुकान लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed