{"_id":"6a4ab6987634fa00c2031e22","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-at-in-laws-home-fir-registered-for-dowry-death-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-180562-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या में प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2022 में हुई थी शादी, दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप
पंचायत के बाद भी नहीं थमा उत्पीड़न, चौक थाने में दहेज हत्या की गई तहरीर
मिठौरा। चौक के वार्ड नंबर-10 दिग्विजयनाथ नगर में रविवार को विवाहिता सितारा यादव (24) का शव घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर चौक पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सितारा की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति विक्रम उर्फ श्रवण, ससुर राजेंदर, सास भानमती और देवर विश्वजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सितारा यादव पत्नी विक्रम उर्फ श्रवण यादव निवासी वार्ड नंबर-10, चौक के रूप में हुई। बताया गया कि पति विक्रम करीब आठ दिन पहले आजीविका के सिलसिले में दूसरे प्रदेश गया था। रविवार को घर के कमरे में सितारा का शव फंदे से लटका मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
सितारी की मां मलावती देवी पत्नी दिवंगत बाल किशुन यादव निवासी ग्राम चौमुखा, थाना घुघली ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार, दो दिसंबर 2022 को उन्होंने अपनी पुत्री की शादी विक्रम उर्फ श्रवण पुत्र राजेंद्र यादव से पूरे हिंदू रीति-रिवाज और सामर्थ्य के अनुसार की थी। शादी में 80 हजार रुपये नकद, टीवी, फ्रिज सहित अन्य घरेलू सामान दहेज में दिया गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दो लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर सितारा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मलावती देवी का आरोप है कि जून 2026 में उनकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। बाद में 11 जून को पंचायत हुई, जिसके बाद उन्होंने कूलर और अन्य सामान भी देकर बेटी को दोबारा ससुराल भेजा लेकिन इसके बावजूद उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
मलावती देवी का आरोप है कि लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। उन्होंने आरोपी पति, सास-ससुर और अन्य ससुरालियों के विरुद्ध दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
चौक थाना प्रभारी मनीष पटेल का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।