पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Municipal Council Chairperson inspected the newly constructed roads.

Maharajganj News: नव-निर्मित सड़कों का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Mon, 06 Jul 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Council Chairperson inspected the newly constructed roads.
महराजगंज। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने रविवार को नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने सबसे पहले वीर अब्दुल हमीद नगर पहुंचीं, जहां निर्माणाधीन आरसीसी सड़क का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कार्य की गति और तकनीकी मानकों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद डॉ. पुष्पलता मंगल ने सक्सेना नगर में नव-निर्मित आरसीसी सड़क का निरीक्षण किया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि नई सड़क बनने से आवागमन सुगम हुआ है और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सड़क, नाली, सफाई और अन्य विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सभासद प्रतिनिधि नूरउल्ला खान, सफाई नायक इंद्राशन, कार्यालय सहायक संदीप सहानी तथा आरिफ खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed