पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chemists emphasized curbing the sale of narcotic drugs during the meeting.

Maharajganj News: दवा विक्रेताओं ने बैठक में नशीली दवाओं की बिक्री रोकने पर दिया जोर

Mon, 06 Jul 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Chemists emphasized curbing the sale of narcotic drugs during the meeting.
नगर के एक हाल में आयोजित केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व नगर प
केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन का बैठक संपन्न
विज्ञापन

महराजगंज। केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक रविवार को नगर के एक मैरिज हॉल में आयोजित हुई। बैठक में दवा व्यवसाय से जुड़े नए नियमों, कफ सिरप एवं बच्चों के कफ सिरप की बिक्री संबंधी दिशा-निर्देशों और ऑनलाइन लाइसेंस नवीनीकरण में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई।

औषधि निरीक्षक नवीन कुमार ने दवा व्यवसायियों से कहा कि सभी दवाओं की खरीद केवल अधिकृत एवं पक्के बिल के माध्यम से करें। उन्होंने दुकानों में स्वच्छता बनाए रखने, तापमान नियंत्रित दवाओं को निर्धारित मानकों के अनुसार फ्रिज में सुरक्षित रखने और औषधि संबंधी सभी नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया में आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इस दौरान नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए उनकी अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें।

संगठन के संरक्षक तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि दवा का व्यवसाय केवल व्यापार नहीं बल्कि समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। वहीं पशुपति नाथ गुप्त ने कहा कि दवा व्यवसायियों की भूमिका आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा से जुड़ी है, इसलिए उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।


जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि संगठन हमेशा केंद्र एवं प्रदेश सरकार के नियमों का पालन करता रहा है और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करता रहेगा। जिला महामंत्री विनय कुमार नायक ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की ओर से शासन के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान विकास चौरसिया, जय कुमार, अनिल वर्मा, रमेश जायसवाल, दिलीप, संजय, मुकेश, संतोष, राजीव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed