सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Clouds remained in the sky throughout the day, weather will remain normal for two days.

Maharajganj News: दिन भर आसमान में छाए रहे बादल, दो दिन सामान्य रहेगा मौसम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained in the sky throughout the day, weather will remain normal for two days.
विज्ञापन
बादल छाए रहने से लोगों से उमस से मिली राहत
Trending Videos

महराजगंज। रविवार को मौसम में एक बार फिर बदलाव दिखा। सुबह से शाम करीब तीन बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद हल्की धूप निकली। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को मौसम का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आसमान में दिन भर बादल छाए रहे, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, शाम के समय बादलों के छटने से हल्की धूप निकलने से मौसम में राहत महसूस की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुछ स्थानों पर आंशिक हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। उन्होंने बताया कि आने एक से दो दिन तक धूप-छांव का सिलसिला जारी रहेगा। आसमान में बादल छाने की वजह से अधिकतम तापमान में कमी आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मौसम में इस बदलाव के साथ कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed