फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cracks in the stairs of the under-construction Amrit Sarovar

Maharajganj News: निर्माणाधीन अमृत सरोवर की सीढ़ियों में दरार

Tue, 21 Jul 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Cracks in the stairs of the under-construction Amrit Sarovar
अमृत सरोवर की दीवारों में दरार।
सिसवा बाजार। कस्बे के मीराबाई नगर, वार्ड संख्या-25 में करीब चार करोड़ की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण कार्य चल रहा है। पहली बारिश में ही कई जगह दीवार धंसने लगी है और सीढ़ियों में भी दरारें आ गई हैं। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। अमृत सरोवर योजना केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। सिसवा कस्बा निवासी वृजेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि कस्बे के मीराबाई नगर, वार्ड संख्या-25 में अमृत सरोवर योजना के तहत लगभग चार करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनहित में जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। मगर निर्माण कार्य में मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। निर्माण पूरा होने से पहले ही सीढ़ियों में दरारें पड़ गई हैं और बरसात के कारण कई स्थानों पर निर्माण धंसने लगा है। यह प्रथम दृष्टया घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग, तकनीकी मानकों की अवहेलना और सरकारी धन के दुरुपयोग की ओर संकेत करता है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने अमृत सरोवर के समस्त निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने तथा किसी तकनीकी संस्था से गुणवत्ता का परीक्षण करवाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed