सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of married woman found hanging from saree

Maharajganj News: साड़ी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging from saree
सोनौली मृतका  उर्मिला के मौत के बाद जांच करती पुलिस । 
विज्ञापन
शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
Trending Videos

घटना के समय भैंस चराने गया हुआ था उर्मिला का पति शिवकुमार
सोनौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव में रविवार को एक विवाहिता का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान उर्मिला (28) पत्नी शिवकुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, उर्मिला की शादी लगभग छह वर्ष पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। एक 5 साल का बेटा और एक साल की बेटी है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि घटना के समय मृतका का पति शिवकुमार भैंस चराने गया हुआ था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने फोन कर उसे घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा, जहां उर्मिला का शव फंदे से लटकता मिला। शिवकुमार अपनी पत्नी के साथ अपने मामा रामबृक्ष के घर पर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में जब मृतका के पति और मामा रामबृक्ष से पूछताछ की गई तो दोनों ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। उनका कहना है कि घर में कोई विवाद या ऐसी स्थिति नहीं थी, जिससे इस तरह की घटना घटित हो। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं और बच्चों के बयान भी दर्ज किए हैं।

प्रभारी कोतवाल रामचन्द्र राय ने बताया कि घरेलू विवाद हो सकता है। महिला के मायके वालों को सूचना दी गई है। मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हर पहलू से जांच की जा रही है। महिला के मायके वालों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed