फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Encroachment removed using a bulldozer amidst heated exchanges.

Maharajganj News: नोकझोंक के बीच बुलडोजर से हटवाया गया अतिक्रमण

Tue, 01 Sep 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed using a bulldozer amidst heated exchanges.
नौतनवा कस्बे में अभियान चलाकर फुटपाथ से कब्जा हटवाते अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज एवं अभिया
नौतनवा। नगर पालिका प्रशासन की ओर से सोमवार की शाम अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान छिटपुट नोकझोंक और गहमागहमी के बीच बुलडोजर के माध्यम से फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया गया। अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने अभियान का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम में जयहिंद चौराहा से अभियान चलाकर अस्पताल तिराहा, जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, न्यू मार्केट, घंटाघर चौक होते हुए जलकल कार्यालय तक नाली और उसके बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। इस मौके पर पटरियों पर होर्डिंग, बोर्ड एवं कुछ अन्य सामग्रियों को जब्त किया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने कहा कि सड़क के दोनों तरफ मौजूद फुटपाथ पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं है। इसके खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। यदि किसी ने भी मनमानी करने की कोशिश की तो उसे चिन्हित कर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed