सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gang involved in cheating on the pretext of marriage busted, four women arrested

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार महिलाएं गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gang involved in cheating on the pretext of marriage busted, four women arrested
पुलिस कार्यालय पर गिरफ्तार लुटेरी दुल्हन और अन्य सदस्य।
विज्ञापन
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया खुलासा, गिरोह ने एटा निवासी युवक को बनाया था शिकार
Trending Videos

दो मई को शादी के लिए सिंदुरिया क्षेत्र में आया था एटा का युवक, नकद व गहने लेकर गिरोह ने की मारपीट
गिरफ्तार चार महिलाओं में से तीन कुशीनगर के थानाक्षेत्र कप्तानगंज की निवासी
महराजगंज। पुलिस ने रविवार को शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाली महिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह ने अंजलिका (21) को अविवाहित बताकर शादी तय की और एटा के युवक से 1.26 लाख रुपये नकद, मंगलसूत्र और चांदी का पायल ठग लिया। इसके बाद पीड़ित से मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। चारों महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं।



पुलिस के अनुसार, दो मई को जनपद एटा निवासी रंजीत चौहान अपने परिजनों पिता, भाई, मामा, जीजा और वाहन चालक के साथ सिंदुरिया थाना क्षेत्र में शादी के लिए आया था। आरोपी महिलाओं ने अंजलिका का नाम पूजा बताकर रंजीत के साथ उसकी शादी तय कर दी। एक मंदिर परिसर में शादी की रस्में शुरू हुईं। अचानक गिरोह के सदस्य 10 हजार रुपये खाने-पीने, 90 हजार रुपये शादी कराने और 26 हजार रुपये का मंगलसूत्र व चांदी की पायल की मांग करने लगे। इसको लेकर युवक व उसके परिजनों से मारपीट की। इसमें लड़के के मामा और जीजा चोटिल हो गए। इसके बाद मुख्य आरोपी जितेंद्र अंजलिका को लेकर भाग निकला। महिलाएं भी धमकी देते हुए चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद रंजीत चौहान ने सिंदुरिया थाने में तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने टीम के साथ रविवार को चिउटहा बाजार से चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं में एक महराजगंज और तीन कुशीनगर की हैं। इनमें कोठीभार थानाक्षेत्र के गौरी बढ़ैपुरवा निवासी लालती और जनपद कुशीनगर के थानाक्षेत्र कप्तानगंज के पिपरामाफी की सुमित्रा, चकबंदी दक्षिणी टोला की काजल व भेड़ियहवा टोला की अंजलिका शामिल हैं। इनके कब्जे से 39,500 रुपये नकद, एक जोड़ी सफेद धातु की पायल और एक पीली धातु का मंगलसूत्र बरामद किया गया है।
गूंगी और बहरी होने का नाटक करती थी अंजलिका की मां
यह गिरोह बहुत ही शातिर था। लड़के पक्ष की सहानुभूति हासिल करने के लिए अंजलिका की मां सुमित्रा दूल्हे और उसके परिवार की सहानुभूति हासिल करने के लिए गूंगी और बहरी होने का नाटक करती थी। वहीं लालती वांछित मुख्य अभियुक्त जितेंद्र से मिलकर नवविवाहिता की व्यवस्था करने का आश्वासन देती थी। गिरोह की चारों महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं। सुमित्रा अंजलिका की मां है, काजल लालती की भतीजी और सुमित्रा की ननद है। लालती ने मुख्य आरोपी जितेंद्र के साथ मिलकर प्लान बनाया था।

विवाहित है अंजलिका, दो साल का बच्चा भी
अंजलिका की शादी चार वर्ष पूर्व भेड़ियहवा टोला थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर निवासी करन साहनी के साथ हुई थी। उसका एक दो साल का बच्चा भी है। चारों महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं। पैसों की लालच में आकर काजल सुमित्रा से मिलकर अंजलिका को शादी के लिए तैयार करती थी। रकम और जेवरात लेने के बाद यह गिरोह पूरे षड़यंत्र के तहत वर पक्ष से मारपीट कर लेता था। इसके बाद मौके से फरार हो जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है कि इन्होंने कितनों को शिकार बनाया है। अभी तक एक मामला सामने आया है।
कक्षा सात पढ़ी है अंजलिका, बाकि तीनों हैं अनपढ़
गिरोह में शामिल महिलाएं ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद वे अत्यंत शातिराना ढंग से ठगी को अंजाम देती थीं। शादी के नाम पर भोले-भाले युवाओं को अपना शिकार बनाती थीं। गिरफ्तार की गई गिरोह की चार महिलाओं में से तीन अनपढ हैं और एक कक्षा सात तक पढ़ी है। इसमें लालती, सुमित्रा और काजल पढ़ी लिखी नहीं हैं। वहीं अंजलिका कक्षा सात तक पढ़ी है। लालती का आपराधिक इतिहास पुराना है। उसके विरुद्ध 2015, 2020 व 2022 में अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। फरार जितेंद्र की तलाश की जा रही है।
वर्जन
अंजलिका पहले से विवाहित है। उसका दो साल का पुत्र है। सुमित्रा अंजलिका की मां, काजल लालती की भतीजी और सुमित्रा की ननद है। लालती ने मुख्य आरोपी जितेंद्र के साथ मिलकर प्लान बनाया। सुमित्रा ने गूंगी-बहरी का नाटक कर भावनात्मक दबाव बनाया, जबकि काजल ने अंजलिका को तैयार किया। लालती का आपराधिक इतिहास पुराना है। उसके विरुद्ध 2015, 2020 व 2022 में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज हैं। फरार जितेंद्र की तलाश की जा रही है।
-शक्ति मोहन अवस्थी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed