{"_id":"6a5e8912c6380d0cdc072f66","slug":"goal-to-reduce-the-number-of-zero-dose-children-by-30-percent-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-181632-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जीरो डोजर बच्चों की संख्या में 30 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जीरो डोजर बच्चों की संख्या में 30 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सभागार में सोमवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह की अध्यक्षता में सदर ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों की एएनएम एवं हेल्थ विजिटर्स की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि सरकार ने वर्ष 2026 के अंत तक जीरो डोजर बच्चों की संख्या में 30 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सभी एएनएम को टीकाकरण के महत्व तथा ऑनलाइन पोर्टलों के प्रभावी उपयोग की जानकारी रखने के निर्देश दिए गए। डॉ. केपी सिंह ने कहा कि सभी एएनएम अपने-अपने क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं का ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण अगले दिन तक हर हाल में पूरा करें। साथ ही टीकाकरण सत्र में लगाए गए सभी टीकों का विवरण यू-विन पोर्टल पर उसी दिन अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने सभी एएनएम को सत्रवार आरसीएच रजिस्टर पूर्ण रखने, टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान कर उन्हें हर हाल में टीका लगाने तथा प्रत्येक वीएचएनडी सत्र में ई-कवच और यू-विन पोर्टल पर लॉगइन कर सभी सूचनाएं समय से अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण योग्य बच्चों तक हर हाल में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
इस दौरान बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, गावी की वंदना सिंह, रागिनी चौधरी, मीरा मौर्य, फूलवासी , अनुराधा सिंह आदि उपस्थित रहीं।