फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Government Change Happens Through Votes Not by Anarchy Says Pankaj Chaudhary

महराजगंज: लोकतंत्र में सरकार का बदलाव वोट से होता है, अराजकता से नहीं: पंकज चौधरी

Wed, 04 Nov 2026 01:04 PM IST
एएनआई Published by: अनुराग रंजन Updated Wed, 04 Nov 2026 01:04 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं के बयानों से उनकी मंशा उजागर हो रही है। कोई सत्ता परिवर्तन की बात करता है तो कोई बांग्लादेश की घटनाओं से प्रेरणा लेने की बात कहता है। उन्होंने कहा कि भारत में शासन लोकतांत्रिक सिद्धांतों के आधार पर ही चलेगा।

विज्ञापन
Government Change Happens Through Votes Not by Anarchy Says Pankaj Chaudhary
यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर देश की जनता को गुमराह करने और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार का बदलाव मतपेटी के माध्यम से होता है, न कि अराजकता का माहौल बनाकर। भाजपा देश को जागरूक करने के उद्देश्य से पदयात्रा निकाल रही है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


लोकतांत्रिक सिद्धांतों के आधार पर ही चलेगा भारत में शासन
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं के बयानों से उनकी मंशा उजागर हो रही है। कोई सत्ता परिवर्तन की बात करता है तो कोई बांग्लादेश की घटनाओं से प्रेरणा लेने की बात कहता है। उन्होंने कहा कि भारत में शासन लोकतांत्रिक सिद्धांतों के आधार पर ही चलेगा।
विज्ञापन


सपा नेता एसटी हसन के भगवान राम के जन्मस्थान को लेकर दिए गए बयान पर भी पंकज चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेताओं की ओर से इस तरह के बयान पहली बार नहीं दिए गए हैं। कोई भगवान राम के जन्मस्थान का प्रमाणपत्र मांगता है तो कोई सनातन धर्म के पवित्र मंत्रों को अपशब्द बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने आ रही है विपक्ष का वास्तविक चरित्र और मंशा
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव से जुड़े नेताओं के बयानों से विपक्ष का वास्तविक चरित्र और मंशा सामने आ रही है। जब जनता ऐसे बयानों का जवाब मतदान के जरिए देगी तो विपक्षी नेता फिर वोट चोरी का आरोप लगाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed