{"_id":"6a4ab6e27a6b4f8777085b51","slug":"high-handed-car-driver-brutally-beat-up-auto-rickshaw-driver-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180610-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मनबढ़ कार चालक ने ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मनबढ़ कार चालक ने ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-गोरखपुर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रविवार को मनबढ़ कार चालक ने ई-रिक्शा चालक को पीट दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डायल 112 पुलिस ने दोनों को परतावल पुलिस चौकी ले जाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी भाग निकला।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत परतावल के आंबेडकर नगर निवासी प्रदीप कुमार ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। रविवार को वह सवारी लेकर परतावल से श्यामदेउरवां की ओर जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास एक सफेद रंग की कार अचानक उसेके ई-रिक्शा के सामने आकर रुक गई। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता कार चालक गाड़ी से उतरा और प्रदीप को ई-रिक्शा से खींचकर सड़क पर गिरा दिया। आरोप है कि उसने लात-घूंसों से जमकर मारपीट की, जिससे प्रदीप के चेहरे और शरीर पर चोटें आईं तथा वह लहूलुहान हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारपीट के बाद आरोपी वहां से भागने लगा लेकिन उसकी कार का ईंधन समाप्त हो गया। इसके बाद वह गैलन लेकर पास के पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचा। आरोप है कि वहां भी उसने पेट्रोल पंप के मैनेजर से अभद्रता करते हुए विवाद किया। इस बीच घायल ई रिक्शा चालक ने डायल 112 पर सूचना दी। घायल ई रिक्शा चालक ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।