फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   High school and intermediate students will benefit, they will understand the exam strategy from the old pattern.

Maharajganj News: माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर प्रश्नपत्र अपलोड, तैयारी होगी आसान

Mon, 12 Oct 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
High school and intermediate students will benefit, they will understand the exam strategy from the old pattern.
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी पहल की है। विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पिछले 11 वर्षों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र अपलोड किए हैं। इससे विद्यार्थी घर बैठे पुराने प्रश्नपत्रों को देखकर अपनी तैयारी बेहतर कर सकेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को पुराने प्रश्नपत्र, गाइड और सैंपल पेपर महंगे दामों पर अब तक खरीदना पड़ता था। इससे गरीब छात्रों को दिक्कत होती थी। अब वेबसाइट पर प्रश्नपत्र उपलब्ध होने से सभी को एक समान तैयारी का मौका मिलेगा। अपलोड प्रश्नपत्रों से छात्र यह समझ सकेंगे कि बोर्ड परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं, किस अध्याय से कितने अंकों के प्रश्न आते हैं और उत्तर लिखने की शैली क्या होनी चाहिए। इससे वे अपनी परीक्षा की रणनीति बेहतर कर परिणाम सुधार सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालय गौहरपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने बताया कि यह पहल बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए की गई है। विद्यार्थी पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करके अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं। इससे परीक्षा का डर भी समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में भी बच्चों को वेबसाइट से प्रश्नपत्र डाउनलोड कर अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारीजनपद के 278 माध्यमिक स्कूलों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण साबित होगी। बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड प्रश्नपत्र के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया जाएगा।
- राम नगीना भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article