{"_id":"6a5e89581cdc1d070d023d02","slug":"leopard-reaches-village-outskirts-villagers-terrified-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181678-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गांव के पास पहुंचा तेंदुआ, सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गांव के पास पहुंचा तेंदुआ, सहमे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन क्षेत्र के ग्राम रामचन्द्रही में सोमवार की शाम तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेतों से निकलकर तेंदुआ गांव के समीप पहुंच गया। उसे देखते ही वहां मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों की हलचल और शोर-शराबा बढ़ने पर तेंदुआ वापस खेतों की ओर लौट गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और आसपास के खेतों में तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी जुटाई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, खेतों की ओर अकेले न जाने तथा रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।
वन क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव ने बताया कि बरसात के मौसम में जंगल से निकलकर तेंदुए ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं। वे गांवों के आसपास स्थित गन्ने के खेतों में छिपकर भोजन की तलाश करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे घेरने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है।