सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MA-MSc Defence Studies and BCA results declared

Maharajganj News: एमए-एमएससी रक्षा अध्ययन व बीसीए के परिणाम घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 04 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
MA-MSc Defence Studies and BCA results declared
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित एमए/एमएससी रक्षा अध्ययन चतुर्थ सेमेस्टर और बीसीए षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि कुलपति कविता शाह के आदेशानुसार सेमेस्टर परीक्षा 2025-26 के अंतर्गत आयोजित परीक्षाओं का परिणाम जारी किया गया है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन भरे गए परीक्षा प्रपत्रों में अंकित सूचनाओं के आधार पर जारी किया गया है। यदि किसी छात्र की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी गलत पाई जाती है तो उसका परीक्षा परिणाम निरस्त किया जा सकता है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी आईडी) में पंजीकरण नहीं कराया है, उनका परीक्षा परिणाम फिलहाल प्रदर्शित नहीं किया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थियों का परिणाम एबीसी आईडी पंजीकरण पूरा होने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों और विद्यार्थियों से परिणाम का अवलोकन करने तथा किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति पाए जाने पर संबंधित महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय से संपर्क करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed