फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roadways halts operations on outstation routes amid rising passenger numbers

Maharajganj News: यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच बाहरी रूटों पर रोडवेज का ब्रेक

Sat, 29 Aug 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Roadways halts operations on outstation routes amid rising passenger numbers
76 बसों को लोकल रूट पर किया गया मुस्तैद
विज्ञापन

बस स्टेशन पर छह-छह घंटे का शिफ्ट हुआ तय
महराजगंज। रक्षाबंधन पर रोडवेज की निशुल्क यात्रा के चलते उमड़ी यात्रियों की भीड़ से डिपो को बाहरी रूटों के संचालन पर ब्रेक लगाना पड़ा है। महराजगंज डिपो ने सभी 76 बसों को लोकल रूट पर शुक्रवार से मुस्तैद किया। इसके अलावा यात्रियों की भीड़ संभालने व पूछताछ काउंटर पर आठ घंटे की जगह 6-6 घंटों के शिफ्ट में 12-12 कर्मियों को तैनात किया गया।
महराजगंज डिपो में कुल 76 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 15 रोडवेज बसें लखनऊ-कानपुर रूट तो पांच रोडवेज बसें काशी रूट पर बृहस्पतिवार तक संचालित थीं। रक्षाबंधन पर निशुल्क यात्रा की सुविधा के तहत बृहस्पतिवार को उमड़ी यात्रियों की भीड़ को संभालने में डिपो को पसीने छूट गए। आखिरकार बृहस्पतिवार देर शाम से बाहरी रूट की सभी बसों को निरस्त करते हुए शुक्रवार सभी 76 बसों को लोकल रूट पर उतार दिया।
विज्ञापन

हालांकि सभी बसों को लोकल मार्ग पर संचालित किए जाने के बाद भी भीड़ की अधिकता दोपहर दो बजे तक बनी रही। इसके बाद यात्रियों की भीड़ घटी। बृहस्पतिवार की तरह सर्वाधिक रोडवेज बस गोरखपुर निचलौल के लिए संचालित रखी गई। फरेंदा, नौतनवां, सोनौली, परतावल, पनियरा, धानी व बृजमनगंज के लिए बाहरी रूटों से आने वाली बसों को लगाया। साथ ही पूछताछ केंद्र व भीड़ को नियंत्रित करने वाले परिवहन कर्मियों का शिफ्ट आठ की जगह छह घंटे का किया गया जिससे बृहस्पतिवार के मुकाबले तैनात कर्मियों की संख्या 5-5 बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि डिपो की सभी 76 बसें लोकल रूट पर आज भी मुस्तैद रहेंगी। शनिवार रात्रि 12 बजे तक निशुल्क सेवा का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed