{"_id":"69f7b39653bb51be3b021e54","slug":"seven-dentists-were-found-patients-problems-will-be-solved-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-176596-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सात दांत के डॉक्टर मिले, मरीजों की दूर होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सात दांत के डॉक्टर मिले, मरीजों की दूर होगी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक जिला संयुक्त चिकित्सालय व छह की सीएचसी पर होगी तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब दांत से जुड़ी समस्याओं के लिए लोगों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। जिले को कुल सात दंत विज्ञानी मिले हैं। लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दंत चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसमें से एक की तैनाती जिला संयुक्त चिकित्सालय में होगी। जबकि छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात किए जाएंगे।
जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला चिकित्सालय में लंबे समय से सरकारी अस्पतालों में दंत चिकित्सकों की कमी चल रही थी। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को दांतों के दर्द, रूट कैनाल और अन्य जटिल उपचारों के लिए मरीजों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। दांत में दिक्कत होने पर लोगों को शहर या निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ रहा था। इसके चलते लाेगों का समय के साथ रुपये भी बर्बाद होते थे लेकिन अब मरीजों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही बेहतर दंत चिकित्सा मिल सकेगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने बताया कि जिले को सात दंत विज्ञानी मिले हैं। इसमें से एक की तैनाती जिला संयुक्त चिकित्सालय और छह की तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर होगी। डॉक्टर की तैनाती होने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos