{"_id":"69f7b551d4659f151600693a","slug":"there-are-no-cylinders-at-the-agency-they-are-easily-available-in-the-black-market-at-double-the-price-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-176553-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एजेंसी पर सिलिंडर नहीं, ब्लैक में आसानी से मिल रहे दोगुने दाम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एजेंसी पर सिलिंडर नहीं, ब्लैक में आसानी से मिल रहे दोगुने दाम पर
विज्ञापन
सिसवा बाजार रसोई गैस गोदाम पर लगी लंबी लाइन।
विज्ञापन
सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी रात से ही लाइन में लग रहे उपभोक्ता
उपभोक्ताओं का दावा- खुले बाजार में दो हजार रुपये में आसानी से मिल रहे गैस सिलिंडर
सिसवा बाजार। स्थानीय गैस एजेंसी पर शनिवार को रसोई गैस सिलिंडर का वितरण नहीं किया गया। रविवार को सिलिंडर पहुंचते ही लोगों की लाइन लग गई। उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी मालिक पर धांधली का आरोप लगाया। उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालकों पर अनियमितता के आरोप लगाए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि दिनभर एजेंसी पर कतार में खड़े रहने पर भी सिलिंडर नहीं मिलता है जबकि ब्लैक में दोगुने दाम पर आसानी से मिल रहा है।
सिसवा सिंह गैस एजेंसी पर रविवार को सिलिंडर लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्राम कैमा निवासी अनिरुद्ध ने कहा कि सिलिंडर लेने के लिए हम लोग सारी प्रक्रिया पूरी करने और ओटीपी देने के बाद गैस गोदाम पर रात से लाइन लगा रहे हैं। फिर भी गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो दलाल हैं उनको आसानी से गैस सिलिंडर उपलब्ध हो जा रहा है। वह उस सिलिंडर को खुले बाज़ार में 2 हजार रुपये में बेच दे रहे हैं।
वहीं ग्राम शीतलापुर निवासी शिब्बन का कहना है कि गोदाम पर दो पुलिसकर्मी तैनात हैं पर वो भी दलालों से साठ-गांठकर के उनके पक्ष में खड़े हो जा रहे हैं और विरोध करने वालों को भगा रहें हैं। कटहरी निवासी सलीम का कहना है कि गोदाम के कर्मचारियों के साथ मिले हुए कुछ अराजकतत्व उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं। करमही निवासी विवेक का कहना है कि गैस एजेंसी से अगर दलालों का कब्जा हट जाए और उन्हें ब्लैक करने के लिए गैस सिलिंडर न दिया जाए तो चंद दिनों में गैस की किल्लत समाप्त हो जाएगी। इस संबंध में गैस एजेंसी संचालक कमलेश सिंह से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी, होम डिलिवरी के दावे फेल
- गैस की होम डिलेवरी नहीं होने से लोगों को हो रही परेशानी
- बुकिंग के बाद भी गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
धानी बाजार। धानी क्षेत्र में घरेलू गैस की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। शासन के निर्देश के बावजूद एजेंसी संचालकों की ओर से मनमानी की जा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी आनंदनगर इंडेन गैस सर्विस के उपभोक्ताओं को रही है। हालात यह है कि बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। होम डिलिवरी की सुविधा कागजों तक सिमट कर रह गई है।
क्षेत्र के सत्यम अग्रहरि, सोनू गुप्ता, सुभाष गुप्ता, शशिकपूर आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस के लिए 12 किलोमीटर चलकर घंटों कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। क्षेत्र के धानी बाजार निवासी व्यवसायी राजू अग्रहरि का कहना है कि आनंदनगर इंडेन गैस एजेंसी से बुकिंग के बाद भी होम डिलिवरी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में कई बार शिकायत भी किया गया लेकिन समस्या जस की तस है। क्षेत्र के कोईलाडाड निवासी छात्र गौरव सिंह का कहना है कि बुकिंग के एक सप्ताह बाद भी गैस की होम डिलेवरी नहीं होने से बुकिंग कैंसिल हो गई। होम डिलेवरी नहीं होने परेशानी हो रही है।
इस संबंध में आनंदनगर इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर राधेश्याम यादव के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इस मामले में उप जिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र गौतम ने कहा कि संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
Trending Videos