{"_id":"69f7b6abd2a61fce7d068a04","slug":"three-women-were-robbed-on-the-same-day-two-suspects-are-being-questioned-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-176595-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक ही दिन तीन महिलाओं से टप्पेबाजी, दो संदिग्धों से हो रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक ही दिन तीन महिलाओं से टप्पेबाजी, दो संदिग्धों से हो रही पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
भिटौली। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर एक ही दिन तीन महिलाओं से टप्पेबाजी की घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पहली घटना भिटौली थाना क्षेत्र के भिसवा की है जहां ज्योति पत्नी चंद्रशेखर प्रजापति सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बसंतपुर खुर्द अपनी मायके से ससुराल भिसवा जा रही थीं। घर पहुंचने पर उसे अपने गहनों के गायब होने की जानकारी मिली। वह तुरंत घर से शिकारपुर चौराहे पर पहुंची इसी बीच ऑटो में बैठी महिलाएं मिल गईं। रास्ते में ऑटो में बैठी दो महिलाओं पर चुराने का संदेह हुआ। शोर मचाने पर संदिग्ध दो महिलाओं को शिकारपुर चौकी पुलिस पकड़कर लाई।
दूसरी घटना सिंदुरिया थाने के अरनहवा निवासी आशा पत्नी दुर्विजय महराजगंज से घुघली थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द अपने रिश्तेदारी में तिलक समारोह में जा रही थीं। रास्ते में ही उनके पास से दो पायजेब और दो सोने की अंगूठियां गायब हो गईं जिनकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है। उन्होंने घटना की जानकारी डायल 112 पर दी। तीसरी घटना घुघली थाना क्षेत्र के पटखौली की है जहां कोठीभार थाना क्षेत्र की कइमा निवासी शकुंतला पत्नी बृजलाल शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। यात्रा के दौरान उनके भी गहने गायब हो गए।
लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच की जा रही है।
Trending Videos