{"_id":"6a4ab659a009152624007b6f","slug":"two-bike-riders-critically-injured-after-being-hit-by-a-speeding-tractor-trolley-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180571-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। कस्बे के बैजनाथपुर में रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी सुधीर सिंह (44) पड़ोसी सलमान (14) को लेकर सिसवा के भुजौली में किसी से मिलने जा रहे थे। अभी वह बैजनाथपुर पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गए। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार गड्ढे में जा गिरे और बाइक चालक का हेलमेट टूट गया।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वरचंद्र विद्या सागर ने बताया कि दोनों घायलों का बायां पैर कई जगह से टूट गया है। अंदरूनी चोटें भी आई हैं। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि दुर्घटना में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद