{"_id":"6a4ab71e45d5d31f200b5e77","slug":"uproar-over-reports-of-religious-conversion-police-detain-six-people-for-questioning-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-180597-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन
बेदारी सभा के दौरान मौजूद भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरदेऊरा वार्ड में रविवार को कथित धर्मांतरण की सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मौके पर हंगामा किया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्यक्रम स्थल की जांच करते हुए छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर कार्यकर्ताओं के साथ पिपरदेऊरा पहुंचे। यहां पास्टर सरोज नामक व्यक्ति के मकान में बेदारी सभा का आयोजन हो रहा था। दावा किया गया कि सभा में 100 से अधिक लोग मौजूद थे। सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और कार्यक्रम स्थल की तलाशी ली।
पुलिस व बजरंग दल के पदाधिकारियों के अनुसार, तलाशी के दौरान करीब 40 बाइबल, बेदारी सभा से संबंधित पंफलेट और एक डायरी बरामद हुई। डायरी में कथित रूप से कोड के साथ कुछ विवरण दर्ज मिले हैं। इसके अलावा छोटे-छोटे कागजों पर कई मोबाइल नंबर भी लिखे मिले हैं। बरामद सामग्री को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर का आरोप है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बेदारी सभा के पर्चे वितरित किए जा रहे थे। उनका कहना है कि लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर रविवार को दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित सभा में बुलाया गया था। इसी संबंध में किसी स्थानीय व्यक्ति ने संगठन को सूचना दी, जिसके बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी अवगत कराया गया। संगठन की ओर से मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए सदर कोतवाली में तहरीर भी दी गई है।
इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के सूरज तिवारी, अविनाश प्रजापति, विजय सैनी, राजेश निषाद, विष्णु साहनी, बंसी चौहान और दीपक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मौके से मिली सामग्री की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।