पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth commits suicide by hanging in Chandagularbhar; creates a stir.

Maharajganj News: चंदागुलरभार में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, हड़कंप

Mon, 06 Jul 2026 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging in Chandagularbhar; creates a stir.
परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

निचलौल क्षेत्र की ग्रामसभा चंदगुलरभार का मामला
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र की ग्रामसभा चंदगुलरभार में एक युवक का शव घर में फंदे से लटका मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे प्रकरण में गहनता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, चंदागुलरभार निवासी सुरेश (30) पुत्र श्रीकांत ने शनिवार देर रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पत्नी सुमन ने थाना निचलौल में लिखित सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गया और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

10 दिन पहले हैदराबाद से लौटा था घर सुरेश
ग्रामीणों के अनुसार, सुरेश करीब 10 दिन पहले हैदराबाद से घर लौटा था। उसके पिता श्रीकांत और मां नैनीताल में एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं। तीन भाइयों में सुरेश मंझला था। बड़े भाई की करीब सात वर्ष पहले गंभीर बीमारी के कारण मौत हो चुकी है जबकि छोटा भाई अभी भी हैदराबाद में मजदूरी करता है। ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश नशे का आदी था और नशे की हालत में अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। करीब एक सप्ताह पहले पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद पत्नी सुमन मायके चली गई थी। घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन नाबालिग बच्चों को छोड़ गया है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। छोटे बच्चों के भविष्य को लेकर उसके रिश्तेदारों सहित ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed