{"_id":"69f7b3f63f24ad00fa0c8446","slug":"youths-posing-as-cameramen-at-wedding-accused-of-molestation-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-176577-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शादी में कैमरामैन बनकर आए युवकों पर छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शादी में कैमरामैन बनकर आए युवकों पर छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर दो पर प्राथमिकी दर्ज
महराजगंज। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के एक वार्ड निवासी व्यक्ति ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रार्थना पत्र दायर कर आरोप शादी में आए कैमरामैन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि 10 जून 2025 को पुत्री की शादी में कैमरा लेकर आए दो युवकों ने घर में घुसकर लड़कियों के साथ छेड़खानी की और अश्लील वीडियो बनाए। विरोध करने पर युवकों ने परिवार पर हमला बोल दिया।
पीड़ित के मुताबिक, 10 जून की रात करीब 11:30 बजे सुभाष नगर वार्ड-14 निवासी ज्वाला गौतम और जशवंत गौतम शादी के टेंट में घुस गए। उन्होंने लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी और मोबाइल पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने लगे। जब उन्हें रोका और बाहर जाने को कहा तो दोनों भड़क गए। उन्होंने गाली-गलौज देते हुए बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। जब पत्नी और पड़ोसी बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया। पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। टेंट का पर्दा उखाड़ा, कुर्सियां तोड़ीं और हंडे में बना चिकन भी जमीन पर फेंक दिया। शोर सुनकर पड़ोसी समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। हमलावर जाते समय धमकी देते हुए बोले कि शिकायत की तो जान से मार देंगे। तुरंत 112 पर फोन किया। पुलिस मौके पर आई और दोनों पक्षों को थाने ले गई। दूसरे दिन पिता थाने गए लेकिन पुलिस ने उनके विरुद्ध ही मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी ज्वाला गौतम और जशवंत गौतम निवासी सुभाष नगर वार्ड-14 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos