{"_id":"6a39809614c60b743204ce98","slug":"1100-youths-from-the-district-will-start-their-own-businesses-by-taking-loans-mahoba-news-c-225-1-mah1001-126395-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ऋण लेकर स्वयं का काम शुरू करेंगे जिले के 1,100 युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ऋण लेकर स्वयं का काम शुरू करेंगे जिले के 1,100 युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत जिले के 1,100 युवाओं को ऋण मुहैया कराया जाएगा। इस योजना को लेकर शासन स्तर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद महोबा का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। पांच लाख रुपये तक ऋण लेकर युवा स्वयं का काम शुरू करेंगे और आत्मनिर्भर बनकर अन्य लोगों को भी रोजगार देंगे।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन विभाग की ओर से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उपायुक्त उद्योग महेश चंद्र सरोज ने बताया कि इस योजना का लाभ लेकर युवा स्वयं का काम शुरू कर सकते हैं। पांच लाख रुपये तक की परियोजना के लिए चार वर्षों तक शत-प्रतिशत ब्याज व गारंटी मुक्त ऋण मिलेगा। इसमें लाभार्थी को 10 फीसदी स्वयं का अंशदान जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया जारी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अभी तक 625 आवेदन आए हैं।
जांच पड़ताल के बाद इन सभी आवेदनों को संबंधित बैंकों को भेजा गया। इनमें 125 आवेदकों का ऋण स्वीकृत हो गया है जबकि 102 लाभार्थियों को ऋण वितरित कराया जा चुका है। 214 आवेदन बैंकों के स्तर पर लंबित हैं जबकि शेष आवेदन बैंकों की ओर से वापस कर दिए गए हैं। योजना के तहत युवाओं को प्राथमिकता के साथ ऋण दिलाया जा रहा है। ताकि, वह स्वयं का काम शुरू कर सकें। योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए विभागीय कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।