फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   FIR registered against 11 people, including a father and his sons, for the attack on the EO.

Mahoba News: ईओ पर हमले में पिता-पुत्रों समेत 11 पर प्राथमिकी

Wed, 16 Sep 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 11 people, including a father and his sons, for the attack on the EO.
कुलपहाड़ (महोबा)। मोहल्ला टौरियापुरा में सरकारी भूमि पर चल रहे अवैध निर्माण को रुकवाने पहुंचे नगर पंचायत के ईओ पर जानलेवा हमला करने के मामले में पिता-पुत्रों समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के टौरियापुरा में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल में सरकारी भूमि पर निर्माण कराया जा रहा था। सूचना पर सोमवारदोपहर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार टीम के साथ अवैध निर्माण रुकवाने पहुंचे। निर्माण कार्य रोकने की बात कहने पर मुकेश चौबे ने परिजन व सहयोगियों के साथ मिलकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पीटना शुरू कर दिया। ईओ का आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उन पर लोहे के सरिया से सिर पर प्रहार किया। उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया। मारपीट में वह अचेत होकर गिर गए। उनके सिर, नाक और आंख में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

साथी कर्मचारी उन्हें किसी तरह वहां से उठाकर लाए। ईओ की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश कुमार चौबे, उसके बेटे अरुण कुमार, श्रवण कुमार, बेटी प्रतीक्षा, हिमांशु चौबे, जीतेंद्र पाल व पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ कुलपहाड़ अनिरुद्ध कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ जाती पुलिस तो न होती घटना
सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराने की सूचना पर नगर पंचायत ईओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इसकी सूचना पर पुलिस को भी दी गई लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। ईओ और टीम को देखकर दबंगों ने हमला कर दिया। यदि टीम के साथ पुलिस भी होती तो यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed