{"_id":"6aa83eb1b77fd94f53033a47","slug":"four-years-ago-the-son-had-hanged-himself-mahoba-news-c-12-1-knp1014-1650793-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: चार साल पहले बेटे ने फंदा लगा दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: चार साल पहले बेटे ने फंदा लगा दी थी जान
विज्ञापन
फोटो 14 एमएएचपी 22 परिचय-घटनास्थल पर जांच करतीं अपर एसपी व साक्ष्य जुटातीं फोरेंसिक टीम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। पत्नी की हत्या के आरोपी कल्लन के बड़े बेटे संतोष ने चार साल पहले फंदा लगाकर जान दे दी थी। उसका छोटा बेटा मुन्ना (30) दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है जबकि बेटी बिस्सा की शादी हो चुकी है। घटना के समय पति-पत्नी घर पर अकेले थे।
एक सितंबर को 14 दिन की पैरोल पर आया था घर
पत्नी की हत्या के आरोपी कल्लन रैकवार सतना जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वर्ष 2014 में उसने मध्यप्रदेश के नौगांव में अपनी 10 माह की नातिन की पत्थर पर पटककर हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने साल 2017 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कल्लन हर तीन माह में पैरोल पर रगौलिया बुजुर्ग गांव स्थित अपने घर आता था।
इस बार कल्लन एक सितंबर को 14 दिन की पैरोल पर घर आया था। जेल वापस जाने से एक दिन पहले ही उसने घटना को अंजाम दिया। उसे अपनी पत्नी चंपा पर शक था। उसे लगता था कि चंपा उसके खाने में कोई जहरीला या नशीला पदार्थ मिलाकर देती है। इसी शक के चलते दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इसी दौरान कल्लन ने घर में रखे त्रिशूल से पत्नी की हत्या कर दी।