पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Stone market business halved due to diversion.

Mahoba News: डायवर्जन से पत्थर मंडी का कारोबार आधा हुआ

Sun, 28 Jun 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Stone market business halved due to diversion.
फोटो 28 एमएएचपी 11 परिचय-पत्थरमंडी कबरई में खड़े गिट्टी लेने आए ट्रक व डंपर। संवाद
महोबा/कबरई। हमीरपुर में यमुना पुल पर रात आठ से सुबह आठ बजे तक मरम्मत कार्य के कारण लागू डायवर्जन से पत्थरमंडी के कारोबार में खासी गिरावट दर्ज हुई है। तीन दिन में यहां का कारोबार 50 फीसदी नीचे आ गया है जबकि ट्रांसपोर्टरों ने गाड़ी भेजने से हाथ खड़े कर दिए हैं। उन्हें प्रति चक्कर करीब चार हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। दोनों कारोबार डायवर्जन समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

यमुना पुल पर सुबह आठ बजे मरम्मत का काम चलता है जबकि पत्थरमंडी का कारोबार भी रात को अधिक गति पर रहता है। दिन में दूसरे जिलों से वाहन चालक गाड़ी लेकर पत्थरमंडी आते हैं और गिट्टी व डस्ट लेकर रात को नो एंट्री खुलने पर यात्रा करते हैं। अब डायवर्जन लागू होने से उन्हें 60 किमी की अधिक दूरी तय करके आना पड़ता है और इतनी ही लंबी दूरी तय करने के बाद वह वापस जाते हैं।
विज्ञापन

वाहन चालकों को कबरई से बांदा-फतेहपुर-चौडगरा होते हुए कानपुर जाने में करीब एक चक्कर में 120 किलोमीटर यात्रा अधिक करनी पड़ रही है। इससे वाहन मालिकों को हर चक्कर में करीब चार हजार रुपये का अतिरिक्त डीजल खर्च देना पड़ रहा है। इसके साथ ही समय भी अधिक लग रहा है। वाहनों की संख्या कम होने से क्रशर प्लांट पर भी इसका असर साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताई समस्या

यमुना पुल पर यातायात बंद करने से कारोबार प्रभावित हुआ है। रोज पहले करीब 20 गाड़ियां आ जाती थीं जो घटकर आठ से दस हो गई हैं। करीब 50 प्रतिशत की गिरावट आई है। -रोशन तिवारी, अमरनाथ ग्रेनाइट, कबरई।



भीषण गर्मी के चलते वाहन चालक रात में अधिक यात्रा करते हैं। उनके यहां करीब 24-25 डंपर गिट्टी रोज लोड होती थी। अब 10-12 ट्रक व डंपर ही आ रहे हैं। -अर्जुन सिंह, सिंह वाहिनी ग्रेनाइट, स्टेशन रोड कबरई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed