{"_id":"6ab41a63697dc7274209e5c0","slug":"tree-falls-due-to-storm-and-rain-traffic-disrupted-for-an-hour-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129052-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आंधी-बारिश से गिरा पेड़, एक घंटे ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आंधी-बारिश से गिरा पेड़, एक घंटे ठप रहा यातायात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलाताल (महोबा)। अचानक बदले मौसम के मिजाज के साथ चली तेज आंधी व बारिश के बीच जैतपुर-श्रीनगर मार्ग पर लमौरा गांव के पास पुराना महुआ का पेड़ धराशायी हो गया। इससे आवागमन ठप हो गया। देखते ही देखते मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
जाम में फंसे लोग काफी देर तक परेशान होते रहे। एक घंटे बाद पेड़ को सड़क से अलग कराया। पेड़ गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से दस गांवों की आपूर्ति भी ठप हो गई। बुधवार की शाम करीब चार बजे अचानक चली आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे हुई बारिश के दौरान लमौरा गांव के पास सड़क पर महुआ का पेड़ गिर गया। साथ ही पेड़ की चपेट में आकर हाईटेंशन बिजली का तार भी टूट कर सड़क पर लटक गया।
बीच सड़क पर पेड़ गिरने से जैतपुर, लमौरा, अकौना, बछेछरखुर्द, आनंदपुरा, बडे़रा, महुआबांध, कैथोरा समेत आसपास के 24 से अधिक गांवों का संपर्क प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने सड़क से पेड़ हटाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ हटाया जा सका। तब यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
वहीं, हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर लटकने से लमौरा फीडर से जुड़े दस गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम के कर्मचारियों ने लाइन को सही करने का काम शुरू कर दिया है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। रामप्रकाश, देवेंद्र, प्रमोद आदि ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और तेज हवा के दौरान पुराने पेड़ों से हादसे का खतरा रहता है।
ऐसे में पेड़ों को चिह्नित कर समय रहते हटवाया जाना चाहिए। ताकि, सड़क पर आवागमन व बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो। वहीं, शहर में फाल्ट के चलते आल्हा चौक फीडर की बिजली आठ घंटे गुल रही। इससे लोग परेशान रहे।