{"_id":"6a318f63c2e8df81600e7449","slug":"auto-rickshaw-hit-by-car-on-bewar-road-woman-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161294-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बेवर मार्ग पर कार की चपेट में आया ऑटो, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बेवर मार्ग पर कार की चपेट में आया ऑटो, महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा। चौकी क्षेत्र में इटावा-बेवर मार्ग पर भगबन्नों मठिया के पास मंगलवार देर शाम ईको कार ने सामने से आ रहे ऑटो को चपेट में ले लिया। जिससे ऑटो में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे में नगला भूपति की रहने वाली महिला की मौके पर ही मौत हो गई। छह घायलों को सीएचसी से पीजीआई सैफई रेफर किया गया।
गांव गुलालपुर का रहने वाला ऑटो चालक रिंकू मंगलवार शाम को सवारियां लेकर बेवर की तरफ जा रहा था। तभी कुसमरा चौकी क्षेत्र में इटावा-बेवर मार्ग पर भगवन्नों मठिया के पास सामने से आ रही ईको कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 42 वर्षीय भूरी देवी निवासी नगला भूपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रीना देवी निवासी गुलालपुर, 14 वर्षीय रूबी निवासी गुलालपुर, सरोजनी देवी निवासी गांव खड़सरिया, सुनीता देवी निवासी अहंकारीपुर, सोबरन सिंह, दीपांशू निवासी ऊसराहार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, घायलों को उपचार के लिए सीएचसी किशनी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर घायल रीना देवी सहित अन्य सभी को सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने भूरी देवी का शव मोर्चरी में रखवाया है।
-- -- -- -
7 जुलाई को जानी थी बेटे की बरात
हादसे में जान गवाने वाली भूरी देवी अपने बेटे बीटू की शादी के कार्ड बांटने के लिए बेवर क्षेत्र में जा रही थीं। उनके बेटे की बरात 7 जुलाई को जनपद फर्रुखाबाद के गांव अलावलपुर जानी है। भूरी देवी के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। हादसे में उनकी मौत के बाद शादी की तैयारियों वाले घर में मातम छा गया है, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
-- -- -
अफरा-तफरी का माहौल, निजी वाहनों से भेजा अस्पताल
ईको की टक्कर से ऑटो सवार लोगों के घायल होने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एंबुलेंस को सूचना दी गई, मगर घायलों की स्थिति को देखते हुए चौकी पुलिस ने घायलों को निजी वाहनों से सीएचसी किशनी भेजा।
-- -- --
ऑटो में सवार थी आठ सवारियां
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय ऑटो में करीब 8 सवारियां बैठी थीं। जबकि ऑटो में नियमानुसार 3 सवारियां ही होनी चाहिए थीं। उन्होंने बताया कि हादसे में सिर्फ एक की जान गई हैँ। अन्य सवारियां घायल हुई हैं। ऑटो में सवारियाें की संख्या के अनुसार कई अन्य लोगों की भी जान जा सकती थी। ऑटो में संख्या से ज्यादा सवारियां ले जाई जा रही हैं। इसके बाद भी पुलिस को दिखाई नहीं दे रहा है।